Patna

फैमिली कोर्ट का लालू के बेटे तेज प्रताप को दिया आदेश ऐश्वर्या को राबड़ी जैसा घर दें

पटना की फैमिली कोर्ट ने माना कि RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ घरेलू हिंसा की। कोर्ट ने तेज प्रताप को आदेश दिया कि एक महीने के भीतर ऐश्वर्या को राबड़ी देवी के घर की तरह ही रहने की सुविधा उपलब्ध कराएं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोर्ट ने सख्त हिदायत दी कि ऐश्वर्या के साथ अब कोई घरेलू हिंसा नहीं होनी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। उस दिन कोर्ट देखेगा कि आदेशानुसार ऐश्वर्या राय को सुविधा मुहैया कराई गई या नहीं।

सुलह की कोशिश बेकार गई, अब वैकल्पिक व्यवस्था का निर्देश

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। शादी के 175वें दिन ही तेज प्रताप यादव पटना सिविल कोर्ट स्थित परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी देने पहुंच गए थे।

 

कोर्ट ने दोनों का पक्ष जाना। सुलह की भी कोशिश की गई। दोनों परिवार के बीच मीटिंग भी हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज ने इस मामले में आदेश दिया है कि तेजप्रताप यादव एक महीने के अंदर अपनी पत्नी ऐश्वर्या को उसी तरह का आवास उपलब्ध कराएं, जैसा आवास उनकी मां राबड़ी देवी के पास है। मकान का किराया, बिजली बिल और पानी आदि का भुगतान तेजप्रताप यादव को ही करना होगा।

 

हालांकि ऐश्वर्या राय की तरफ से कहा गया कि रहने की व्यवस्था 10 सर्कुलर रोड में कराई जाए, लेकिन तेजप्रताप यादव के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह सरकारी आवास राबड़ी देवी का है। इस आवास में ही मारपीट का आरोप लगाया गया है। इसलिए व्यवस्था करना ठीक नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने अन्य जगह रहने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था

ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही तेजप्रताप यादव की ओर से लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती पर भी मारपीट का आरोप लगाया था।

 

पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। इसके बाद रोते-बिलखते हुए ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास से बाहर निकली थीं ।

कोर्ट ने 10 लाख रुपए वापस करवाए थे

इस मामले में पहले तेज प्रताप को आदेश दिया गया था कि वे ऐश्वर्या को 22 हजार रुपए हर महीने देंगे। लगभग दो लाख रुपए अलग से देना था। कुल 10 लाख रुपए तेज प्रताप ने ऐश्वर्या को दे भी दिए थे, लेकिन ऐश्वर्या ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने रुपए की मांग नहीं की। इसके बाद कोर्ट ने 10 लाख रुपए तेज प्रताप को वापस करवा दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!