BhagalpurPatna

महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा पति का साथ:आशिक धोखा देकर हुआ फरार, अब पति ने रखने से किया इनकार

पटना।भागलपुर में एक महिला प्रेमी के इश्क में अपने बच्चों और परिवार को छोड़ दी। लेकिन प्रेमी से धोका मिलने के बाद अब दो बच्चे की मां अब ना तो घर की रही और ना घाट की। जिसके बाद न्याय की गुहार लगाने के लिए आज भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के पास पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित महिला ने कहा

 

पीड़ित महिला ने कहा की अब वह ना पति के पास रह पा रही है और ना ही अपने प्रेमी के पास। क्योंकि पति ने रखने से इनकार कर दिया और प्रेमी ने उसे धोखा देकर बीते कई दिनों से फरार है। उसने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं। हमें प्रशासन पर पूर्ण भरोसा और विश्वास है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा।

 

 

उन्होंने बताया कि मेरी पहली शादी 2014 में हुई थी, सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ वर्षों बाद से हम लोगों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। आए दिन बात विवाद होते रहता था। मेरे दो बच्चे भी है। 3 साल पहले अपने प्रेमी से आंखें चार हुई और मैं अपने पति को छोड़कर बच्चे संग प्रेमी के साथ किराए के मकान में कहलगांव में रहने लगी। लेकिन वह भी कुछ दिनों से मुझे छोड़कर फरार है। दूसरी ओर पति भी रखने से मुझे इनकार कर रहे है। अब समाज नही आ रहा है की जाऊं तो कहां जाऊं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!