Patna

कार का पीछा कर रही बिहार पुलिस की गाड़ी पलटी:एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मी घायल,टायर ब्लास्ट

पटना।छपरा में मंगलवार की सुबह एक संदिग्ध कार का पीछा करने के दौरान मांझी थाना की पुलिस गाड़ी नहर में पटल गई। सड़क दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही। गश्ती दल ने करीब 20 मिनट तक संदिग्ध कार का पीछा किया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, दूसरी तरफ दुर्घटना स्थल से 300 मीटर आगे संदिग्ध कार का टायर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार में शराब लदी है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पर शराब कितनी है, काउंटिंग नहीं हुई है। घटना नरलपलिया बाजार के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घायलों में तीन महिला पुलिसकर्मी घायल

 

घायलों में तीन महिला पुलिसकर्मी रूपम कुमारी, बंदना कुमारी, नीतू कुमारी शामिल हैं। इनके अलावा एएसआई वीरेंद्र राम व चालक कौशल कुमार भी जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल विरेंद्र राम और नीतू कुमारी की स्थिति गंभीर है। इनके सिर में चोट लगी है। सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है

 

थानाध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि मंगलवार की सुबह संदेहास्पद काली रंग की गाड़ी की सूचना मिली थी। जिसके बाद गश्ती दल ने पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई। संदिग्ध गाड़ी से शराब मिली है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!