Dalsinghsarai

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में देश की उन्नति एवं समृद्धि हेतु अमृत कलश यात्रा समारोह का आयोजन।

दलसिंहसराय,स्थानीय आरबी कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो.संजय झा की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव एवं मेरी माटी मेरा देश मुहिम के तहत देश की उन्नति एवं समृद्धि हेतु अमृत कलश यात्रा समारोह का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने घर से लायी गयी मिट्टी एवं चावल को अमृत कलश में डालकर देश एवं देश के रक्षकों के प्रति श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्वयं सेवकों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ रखने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने एवं नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाने की शपथ दिलाई।

 

 

 

अपने संबोधन में प्रोफेसर झा ने कहा कि कलश हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अमृत कलश यात्रा के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए देश की उन्नति एवं समृद्धि के मार्ग को समुन्नत बनाए रखने की सफल कोशिश करेंगे। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा पटेल,शिक्षकेतर कर्मचारी श्रीमती सपना कुमारी, स्वयं सेवक आनंद मोहन, नन्दनी प्रिया, शबनम प्रिया, गोलू कुमारी, अर्जुन कुमार, निशा कुमारी, राजवीर कुमार,सरोज कुमार, आरती कुमारी, स्वाति कुमारी,साक्षी कुमारी, हरिओम कुमार, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, रीमा कुमारी, संजना कुमारी, पल्लवी कुमारी,सुमन कुमारी, श्वाति सुमन आदि उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!