Patna

पति के अवैध संबंध का विरोध..पत्नी को मिली खौफनाक सजा,महिला की मौत,भाई बोला-मारपीट कर की हत्या

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र की लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार को शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। पत्नी इसका विरोध करती थी जिस पर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अलीपुर मुकुंद गांव निवासी रामशंकर राय की 26 वर्षीय बेटी प्रियंका देवी के रूप में हुई है।

 

 

आरोपी पति के साथ महिला।

परिजनों के मुताबिक उसकी शादी रामपुर गांव निवासी कुंदन राय से हुई थी। प्रियंका के पति से किसी महिला का अफेयर चल रहा था जिसको लेकर वह विरोध करती थी। इसी को लेकर हमेशा वे मारपीट करता था। सोमवार की सुबह गला दबाकर हत्या कर दीहै। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके में कोहराम मच गया है।

 

 

घटना के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया है।

भाई राजेश राय ने बताया कि मुझे फोन से सूचना मिली की बहन की मौत हो गई है। जब घर आए तो ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। पुलिस को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उसके पति का किसी से गलत संबंध था जिसको लेकर वे विरोध करती थी। बहन के साथ मारपीट पहले से ही की जा रही थी।

 

 

महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि एक विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति का किसी महिला से अफेयर था जिसको लेकर वह विरोध करती थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!