Patna

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पशुपति पारस ने भारत रत्न देने का किया मांग।

 पटना।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सांसद प्रिंस राज समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने केंद्र और राज्य सरकार से रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की है।

 

 

 

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाजीपुर स्टेशन का नाम रामविलास पासवान और हाजीपुर में उनकी मूर्ति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अच्छे मित्र हुआ करते थे, इसलिए उनसे मैं यह मांग करना चाहता हूं।

 

वहीं, जाति आधारित गणना के आंकड़े पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि हमारे पासवान समाज के साथ धोखा किया गया है। अगर संख्या की बात करें तो यादव के बाद पासवान समाज ही आता है। लेकिन इसको राजनीति की भावना से किया गया है, क्योंकि हम लोग अभी एनडीए गठबंधन में है। मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करता हूं कि इसकी दोबारा से जांच की जाए और जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त हैं, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!