Patna

“बेटे को मारने की दे रहा था धमकी, घर के बगल का ही निकला आरोपी

पटना पुलिस ने रंगदारी मांगने और जाने से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ध्रुव कुमार उर्फ सन्नी कुमार शिकायतकर्ता तारक सिंह के घर के पास ही रहता है। तारा सिंह ने ध्रुव कुमार को कई बार उधार रुपए भी दिया था। दोनों एक-दूसरे को 10 साल से जानते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद गोपनीय तरीके से इसकी पड़ताल की और ध्रुव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल और सिम का इंतजाम करने वाले दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला

23 सितंबर को पटना के अगमकुआं थाना में रंगदारी मांगने और रंगदारी ना देने पर बेटे को मारने की धमकी से संबंधित मामला दर्ज कराया गया था। ये मामला तारक सिंह(45) ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसके लिए एक टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई। मोबाइल नंबर, ह्यूमन इंटेलिजेंस और पूछताछ के क्रम में एक अभियुक्त को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने ध्रुव को जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में ध्रुव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पटना सिटी एसपी ईस्ट संदीप सिंह ने बताया कि घर के पास में ही रहने के कारण दोनों एक दूसरे को जानते थे। तारक सिंह ने ध्रुव को कई बार उधार में पैसे दिए थे। उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए ध्रुव ने प्लान बनाया और ये सब करने लगा। ध्रुव को लगता था यहां से आसानी से पैसे मिल जाएंगे। किसी को पता भी नही चलेगा। ध्रुव ने अपने एक साथी से चोरी का मोबाइल मंगाया और फर्जी सिम लाकर उसी से फोन करता था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!