Patna

“एग्जाम का बोलकर घर से निकली,बॉयफ्रेंड संग पत्नी को पति ने पकड़ा,जड़ा थप्पड़,हो गया कांड

पूर्णिया में एग्जाम देने की बात कहकर एक पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ यामाहा आरवन 5 बाइक से घूमने निकल गई। पति ने पत्नी को प्रेमी संग बाइक पर घूमते हुए पकड़ लिया। उसने पहले पत्नी का मास्क उतारा। फिर बीच सड़क पर ही उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद सड़क पर ही पति- पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सड़क पर पति-पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामे का पूरा वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पति ने ही अपने कैमरे से शूट किया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये पूरा मामला शहर के बस स्टैंड से लगे फोरस्टार के पास का है।

वीडियो में युवक खुद का नाम रितेश चौहान बता रहा है। वीडियो की शुरुआत में रितेश को दोस्त की गाड़ी की बैक सीट पर बैठे पत्नी का पीछा करते और अपने फोन से वीडियो बनाते दिख रहा है। रितेश जैसे ही पत्नी के पास पहुंचता है और पत्नी के चेहरे से मास्क हटाता है। वो पत्नी से पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया फिर उसे थप्पड़ जड़ देता है।

रितेश ऑन कैमरा पत्नी से पूछता है कि तुम एग्जाम देने सेंटर आई थी ना। तो दूसरे लड़के के साथ कैसे बैठी हो। थोड़ी भी शर्म लिहाज है। इस पर पत्नी कहती है कि जिस बाइक से वह आ रही थी, वह खराब हो चुकी है। शुभम उसका भाई वह बाइक बनवा रहा है।

पत्नी की इस सफाई पर रितेश कहता है बाइक खराब हुई तो तुमने मुझको क्यों नहीं बोला। मास्क पहनकर दूसरे लड़के के साथ घूम रही हो। इसके बाद पति रितेश वहां खड़े कुछ लोगों से कहता है ये मेरी पत्नी है। बाइक खराब होने पर मुझे नहीं बोली। ये किसी और के साथ घूमने लगी।

पति-पत्नी और साली में शुरू हुई बहस

वीडियो में थोड़ी देर बाद रितेश की साली भी दिखाई देती है। उसकी अपनी पत्नी और साली के साथ बकझक शुरू हो गई। हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पति अपना नाम बताते हुए कहता है कि उसकी पत्नी जिस लड़के के साथ घूम रही है वह रिश्ते में उसका दूर का भाई ही लगता है।

एक साल से नोटिस कर रहा था पति

रितेश आगे कहता है कि उसे पत्नी की हरकतों पर पहले से ही शक था। करीब एक साल से वह पत्नी की एक्टिविटी नोटिस कर रहा था। रितेश आगे कहता है तुम हमको क्यों नहीं बोली, बाइक खराब है। पैसा और महंगी बाइक सब कुछ नहीं होता है।

ये पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा फोरस्टार से लगे मुरादाबादी बिरयानी के पास एक मैकेनिक दुकान के बाहर का है। जहां पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ उसकी यामाहा आरवन 5 पर घूमते हुए पकड़ा था। दैनिक भास्कर ने आसपास के दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अचानक से वो दुकान के सामने आकर खड़े हो गए। फिर चारों आपस में लड़ने लगे।

30 मिनट तक ये सब चलता रहा। इस झगड़े से पहले का क्या मामला था ये हमें नहीं पता था। हम लोगों ने बीच में कुछ नहीं बोला, लगा कि परिवार का मामला है। क्या बोलें। मामला बढ़ने लगा तो हमने उसके पति से कहा कि जो भी मामला हो घर जाकर बात कर के सुलझाइए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!