Samastipur

“दलसिंहसराय;स्टेट हाईवे 88 पर पिकअप की ठोकर से एक व्यक्ति की हो गई मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को स्टेट हाईवे 88 पर पिकअप की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महंती गांव के वार्ड 12 निवासी बैजनाथ पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हादसा जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रहंडा गांव के पास हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि बैजनाथ पासवान सुबह कुछ अन्य मित्रों के साथ घूमने के लिए निकले थे एस एच 88 पर प्रेम ब्रहंडा गांव के पास एक पिकअप ने उन्हें कूचल डाला। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि परिवार के लोग जब तक उन्हें सदर अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

उधर इस घटना के कारण पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर एक युडी केस दर्ज की जा रही है । घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। फरार हुए पिकअप चालक और वहां की तलाश के लिए सड़क किनारे लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। इस मामले में जल्द ही वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!