Samastipur

दलसिंहसराय:समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड रेल ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,जांच मे जुटी पुलिस

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाने के वाजिदपुर गांव के समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के पोल संख्या 20/25 के पास गुरुवार को ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हालांकि किसी ने युवक की पहचान नहीं की। सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। आशंका है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला है। युवक का एक पैर ट्रैक पर था। जबकि उसका शरीर नीचे की ओर लुढ़का हुआ था। युवक के एक पैर व सर में जख्म के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मृत्यु किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!