Patna

सोनपुर मंडल में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, यूट्यूब एवं फेसबुक पर किया गया यह काम

सोनपुर,।आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर के कार्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री विवेक भूषण सूद द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवसर पर सर्वप्रथम मरेप्र को रेल सुरक्षा बल के गारद की सलामी दी गई। तत्पश्चात मरेप्र द्वारा गारद का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत मरेप्र द्वारा उपस्थित कर्मचारियों तथा अतिथियों को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर सोनपुर मंडल की ओर से सबको शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की प्रतिबद्धता जताई।

अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के 76 साल पूर्ण होने एवं राष्ट्रीय पर्व की गौरवशाली अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा भारत की स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों को न्योछावर कर स्वतंत्र देश की नींव रखने वाले अमर सपूतों, गुमनाम जननायकों एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों को इस पावन अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत की आजादी के 76 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोनपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अपने घरों पर तिरंगा फहराया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हम सब देश की रक्षा करने वाले वीरों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के माध्यम से अमर शहीदों को याद कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि गत वर्ष से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सोनपुर मंडल के द्वारा सोनपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशन सहित कुल सात स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया गया।

तत्पपश्चात उन्होंने सोनपुर मंडल की अब तक की *उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रकाश* डाला एवं सभी रेल कर्मियों से देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड तथा मंडल कला समिति के सदस्यों द्वारा देश भक्ति की भावों से सज्जित लुभावन नृत्यों एवं गानो से स्वतंत्रता दिवस पर माहौल को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर श्री विवेक भूषण सूद, मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा आजादी के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे उड़ाए गए।

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टैलेंट हंट के विजेता को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मान्यता प्राप्त संघ एसोसिएशन के संघ /प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कर्मचारी कल्याण निधि( एस बी एफ) से रेल कर्मियों के पुत्रियों को साइकिल प्रदान किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!