Patna

डॉक्टर-कंपाउंडर ने नर्स से किया गैंगरेप,फिर एंबुलेंस में मिली महिला की लाश

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक नर्स से गैंगरेप का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक जिस निजी नर्सिंग होम में महिला काम करती थी, वहां के डॉक्टर और कंपाउंडर्स ने ही उससे बारी-बारी से गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. मृतक नर्स मोतिहारी के जानकी सेवा सदन नर्सिंग होम में काम करती थी. उसकी लाश एंबुलेंस में मिली है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं. हालांकि पुलिस ने एक कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने डॉ. जयप्रकाश दास समेत पांच अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है.30 साल की मृतक महिला विधवा थी और उसका चार साल का बच्चा था. पीड़िता की मां के मुताबिक, मंतोष कुमार नाम का शख्स डॉ. जयप्रकाश दास के साथ मिलकर नर्सिंग होम का संचालन करता था.

 

नीतीश ने चिराग को बताया BJP एजेंट, भाजपा बोली- CM के अहंकार की वजह से NDA से अलग हुए पासवान
मृतक महिला की मां ने कहा,  अपने पति के निधन के बाद, मेरी बेटी मेरे साथ रहती थी, हमारी हालत देखकर, जयप्रकाश और मंतोष कुमार ने प्रस्ताव रखा कि मैं अपनी बेटी को उनके क्लीनिक में काम के लिए भेज दूं जिससे वो कुछ पैसे कमा सके और काम सीख सके.

उन्होंने कहा, ”चूंकि वह काम की तलाश में थी, इसलिए मेरी बेटी सहमत हो गई और वहां काम करने चली गई. हालांकि, वहां से लौटने पर उसने वापस जाने से इनकार कर दिया. जब पूछताछ की तो उसने बताया कि डॉक्टर और अन्य लोगों की गतिविधियां संदिग्ध थीं और वो उसे परेशान भी कर रहे थे.

इसके बाद वह उस स्थान पर वापस नहीं लौटीं. मृतक महिला की मां ने कहा कि कुछ दिनों बाद, जयप्रकाश और मंतोष कुमार मेरे घर आए, माफी मांगी और बेहतर स्थिति और वेतन का आश्वासन देते हुए काम पर लौटने के लिए कहा. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 8 अगस्त को नर्सिंग होम गई थी और वापस नहीं लौटी.

इसके बाद जयप्रकाश ने महिला की मां को सूचित किया कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है, और वह मुजफ्फरपुर में है. हालांकि, हमें वह उस अस्पताल में नहीं मिली जिसका उसने जिक्र किया था. काफी खोजबीन के बाद, मेरी बेटी का शव एक एम्बुलेंस में मिला. उसकी मां के बयान के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. स्थानीय पुलिस का दावा है किया है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!