विभूतिपुर मे मौत से पहले महिला का बयान-पति का है अफेयर,महिला ने लव मैरिज के 4 साल बाद खाया जहर
विभूतिपुर थाने के विभूतिपुर वार्ड 12 में चार साल पूर्व अंतरजातीय लव मैरिज करने वाली विभा कुमारी ने ससुर व देवर के प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी ली। बताया जा रहा कि पति भी लंबे समय से बात नहीं कर रहा था। ना ही घरेलू खर्च दे रहा था। इस घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
सदर अस्पताल में मौत से पूर्व विवाहिता ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। चार महीने से उसका पति उससे बात नहीं करता है। खर्चा भी नहीं देता। अब वह दूसरे लड़की के चक्कर में है। जिससे नाराज वह होकर सलफस खा ली। पति परदेश में रहता है। वह अंदर से टूट गई थी। विभा के इस बयान के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
ससुर व देवर करते थे प्रताड़ित
घटना के संबंध में बताया गया है कि विभूतिपुर थाने के नरहन वार्ड 12 गांव के मोति साह की पुत्री विभा कुमारी ने विभूतिपुर वार्ड 12 के श्याम रजक के पुत्र अजय कुमार के साथ चार साल पूर्व लव मैरिज की थी। जिसके बाद वह अपने पति अजय के घर पर रहने लगी। इस बीच रोजी रोटी की परेशानी के कारण अजय परदेश कमाने के लिए चला गया। जिसके बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा। लेकिन कुछ समय पर उसके ससुर व देवर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी।
विवाहिता की मां विमल देवी का आरोप है कि उसके ससुर श्याम रजक मंगलवार को उसे घर से बुलवाकर ससुराल ले गए थे। रात उसे जहर दे दिया गया। जानकारी बाद परिवार के लोग पहुंचे तो उसे विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रात उसे सदर अस्पताल भेजा गया था। लेकिन बुधवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि विवाहिता द्वारा जहर खा लेने के कारण मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से बयान नहीं आया है। बयान मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
