Samastipur

बेगूसराय; चोरी के आरोप में युवक का मुंडन करवा गांव में भी घूमाया,पुलिस कर रही है पूछताछ

बेगूसराय में रविवार की रात एक चोर को बीती रात लोगों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। पिटाई से भी मन भरा तो लोगों ने चोर का मुंडन करवा पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के रानी-1 पंचायत का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चोरी करने पहुंचा था युवक

बताया जा रहा है कि बीती रात एक चोर ने रानी -1 निवासी सुरेंद्र साह के घर में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सुरेंद्र शाह की आंख खुल गई और उसने चोर का आभास मिलते ही कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आरोपी चोर की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई है। युवक के जेब से लोगों ने एक पैकेट स्मैक भी बरामद किया है। आरोपी गणेश कुमार ने बताया कि वह अपने एक साथी सुमित कुमार के साथ बीती रात चोरी करने पहुंचा था, लेकिन तब तक लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी चोर से पूछताछ कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!