बेगूसराय;फंदे से लटक युवक ने की आत्महत्या,बंद कमरे में मौत के बाद परिजनों ने तोड़ा दरवाजा
बेगूसराय में एक युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मिश्र टोला की है। मृतक युवक की पहचान मिश्र टोला के रहने वाले अनिल मिश्र के पुत्र मनी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने कहा कि सभी लोग खाना-पीना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान मनी कुमार कमरे में बंद हो गया और फंदे से लटककर जान दे दी।
दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया
आनन-फानन में उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। तब तक मनी कुमार की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही। मिली जानकारी के अनुसार मनी कुमार बजाज फाइनेंस में कर्मी के रूप में कार्यरत थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
