Samastipur

दलसिंहसराय बरनवाल संघ के अध्यक्ष बने अनिल कुमार एंव उपाध्यक्ष बने मनीष वर्णवाल

दलसिंहसराय।शहर के मेन बाजार स्थित काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन में अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एंव बरनवाल संघ के संरक्षक प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता की देखरेख में आम सभा की बैठक की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक में सैकड़ों की संख्या में वर्णवाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे.वही काफी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आम सभा द्वारा समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए संघ का गठन किया गया.जिसके पुनः संघ का अध्यक्ष अनिल कुमार को बनाया गया.इसके साथ ही उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल को,सचिव रमाकांत प्रसाद,सह-सचिव रामचंद्र लाल,कोषाध्यक्ष नितेश रंजन को बनाया गया।

सभी को फुल माला पहना कर स्वागत किया गया.संघ के निर्वाचित लोगों ने संघ के मजबूती पर जोर देते हुए दबे कुचले लोगों कि मदद कि बात करते हुए सभी को मिल जुल कर रहने और समय समय पर बैठक कर आगे कि रणनीति बनाने कि बात कही।

मौके पर विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, मदन मोहन प्रसाद,मनमोहन प्रसाद, दिवाकर प्रसाद,निरंजन प्रसाद,संजय प्रसाद,रजनीश रंजन, राजेश लाल,अजीत बनवाल, विजय कुमार, सूरज कुमार,कुणाल गुप्ता,रामशरण लाल, मुरारी प्रसाद, तेज प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!