CareerSamastipur

Success Story;समस्तीपुर के नितेश ने BPSC द्वारा आयोजित CDPO की परीक्षा में मारी बाजी,लोगो ने दिया बधाई

Success Story;कहते है थान लो तो हर मंजिल पा सकते है बस जोश और जूनून को हमेशा बनाए रखने कि जरूरत है ।ऐसा ही कुछ कर दिखाया है समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद निवासी दिनेश भगत के पुत्र नितेश कुमार ने ।नितेश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) प्रतियोगिता परीक्षा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इन्होंने 18वां रैंक प्राप्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पुरी करने के बाद नितेश वर्तमान में पुणे में IT कंपनी में कार्यरत है। कार्यरत होते हुए इन्होंने सेल्फ स्टडी कर के यह सफलता प्राप्त की है। नितेश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता एवं गुरुजनों को देते हैं। इनका कहना है की अगर किसी लक्ष्य को सिद्दत और ईमानदारी से मेहनत कर प्राप्त करने की कोशिश की जाए तो वह आवश्य हासिल होता है। इसे लेकर नितेश को उसके परिजन,दोस्तों व ग्रामीणों ने बधाई दिया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!