Patna

सफाईकर्मी समाज का दर्पण हैं, इनकी भूमिका सराहनीय है:निशा

गया: समाज का हर व्यक्ति की अपनी एक अलग पहचान होती है। समाज में जो इंसान सफाई को प्राथमिकता दे वो सर्व प्रिय होता है। मगर समाज में उनका सम्मान भी उसी तरीके से किया जाना चाहिए। ऐसा ही हर किसी का बराबर का ख्याल रखने वाली संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ गया द्वारा बरसात के दिनों में सुरक्षित व संरक्षित रहने के लिए गया महानगर के सफाई कर्मचारियों के बीच छाता और स्लीपर वितरित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मौके सफाई कर्मी के बारे में बताया गया कि सफाई कर्मी हमारे समाज के अभिन्न अंग है यह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह सफाई कर्मी हमारे आसपास की गंदगी और कचरा इकट्ठा करके सही जगह पर पहुंचाते हैं सफाई कर्मी भाई बहनों से ही हमारा शहर साफ सुथरा रह पाता है इसकी जानकारी क्लब की अध्यक्षा निशा ने दी।
क्लब की संपादक कंचन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब की बहुत सारी महिलाओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!