Patna

मिडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया का प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए पत्रकार सरफ़राज़ आलम।

लखीसराय ।। मिडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने लखीसराय जिले के पत्रकार सरफ़राज़ आलम को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सरफ़राज् आलम को मिडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर विभिन्न पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। अपने मनोनयन पर पत्रकार सरफ़राज़ आलम ने मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo सलीम अंसारी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का बखूबी अंजाम देने का कार्य करेंगे। पूरे राज्य में राज्य कार्यकारिणी सहित जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान- सम्मान व हक-हकुक के लिए मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया संघर्षरत रहने का कार्य करेगी। पत्रकारों के हर समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी तरह से तत्पर रहेगी।विदित हो कि मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया दक्षिण भारत के प्रभारी सैय्यद मोo मुख्तार अहमद की अनुशंसा पर पत्रकार सरफ़राज़ आलम को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

*प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने दी बधाइयां* मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मो० सरफराज आलम को पत्रकार राकेश कुमार सिन्हा, आरके घोष, एसके गांधी ,संजीव कुमार, मोहम्मद फैयाज रहमानी ,मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ,मोहम्मद आरिफ हुसैन, सुमित कुमार सिंह, नीरज कुमार, इनाम मुर्तजा, मंजेश कुमार, संतोष सिन्हा, मोहम्मद मोती, गौरव मिश्रा सहित कई पत्रकारों ने उन्हें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार करते हुए बधाइयां दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!