Samastipur

Dalsinghsarai;सगे भाई-भाभी के ऊपर फेंका तेजाब,3 झुलसे,एक की स्थिति नाजुक

Dalsinghsarai;दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के एक व्यक्ति ने तेजाब से हमला कर दिया। जिससे 3 व्यक्ति झुलस गए हैं, एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी अशोक कुमार साह के पुत्र सुधीर कुमार साह एवं उनके भाई सुनील कुमार साह के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी दौरान सुनील कुमार साह ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें सुधीर कुमार साह, उनकी पत्नी रेशमा कुमारी एवं भाभी सरिता देवी झुलस गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित सुधीर कुमार साह ने बताया कि मेरा भाई सुनील साह मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगा। हम सभी को घर छोड़कर जाने के लिए कह रहा था। मना करने पर उसने मेरे माथे पर तेजाब छिड़क दिया, बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी रेशमा कुमारी एवं भाभी सविता देवी भी इस तेजाब हमले में बुरी तरह झुलस गई। पत्नी रेशमा कुमारी का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में जारी है। पीड़ित सुधीर कुमार साह स्थानीय थाना में रविवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!