Samastipur

Dalsinghsarai:बसढिया मे दो अनियंत्रित कार के टक्कर में छात्रा सहित आधा दर्जन जख्मी

Dalsinghsarai; दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के बसढिया गुमटी के पास शुक्रवार को दो अनियंत्रित  कार के टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए.जिसमें पांड वार्ड संख्या 2 निवासी लक्षमण साहनी की पुत्री छात्रा आँचल कुमारी (17),बसढिया निवासी लगुणी पासवान के पुत्र ढेला चालक उमेश पासवान (60) एंव ढेला सवार राम उचित पासवान कैलाश पासवान (45) सहित अन्य लोग जख्मी हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन तीनो को ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जँहा प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.वही अन्य जख्मी लोगो को पास के  अस्पताल में भर्ती करवाया गया.बताया जाता है कि बसढिया रेलवे गुमटी के पास एनएच 28 पर आमने सामने दो कार के बीच टक्कर हुई।

 

 

जिससे कार का पहिया फट गया.उसी समय पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही छात्रा,ठेला चालक एंव कार सवार अन्य लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए.वही सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन में जुट गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!