SamastipurWeather Update

monsoon; उत्तर बिहार में 28 तक कहीं-कहीं होगी बारिश,हुआ मानसून का प्रवेश,अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगी

monsoon;उत्तर बिहार के जिलों में मानसून का प्रवेश हो गया है। हालांकि अभी अच्छी बारिश की संभावना नहीं बताई गई है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को 24-28 जून का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह हल्की बारिश के साथ मानसून के प्रवेश के बावजूद अभी अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया कि पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75-85 व दोपहर में 40-45 फीसदी रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान औसतन 10-12 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहते हुए 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहते हुए 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वैज्ञानिक ने पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा की संभावना को देखते हुए 10-15 दिनों वाले धान की नर्सरी में सिंचाई करते रहने की सलाह दी है। वहीं सिंचाई की व्यवस्था वाले किसानों को अगात व मध्यम धान की सीधी बुआई करने की सलाह दी गई है। वहीं अरहर की बुआई के लिए खेत तैयार करने, बरसाती भिंडी लगाने व पशु चारा के लिए ज्वार, बाजरा व मक्का की बुआई का आह्वान किया है।

^उत्तर बिहार के जिलों में मानसून का प्रवेश हो गया है। हालांकि अभी अच्छी बर्षा की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर हल्की व पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में मध्यम बारिश हो सकती है। किसान सलाह के अनुरूप धान व सब्जी की खेती का कार्य पूर्ण करें। – डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!