Samastipur

मंत्री विजय चौधरी के साले के आवास पर 40 घंटे से ज्यादा समय से जारी है आईटी की रेड

मंत्री विजय चौधरी ।बेगूसराय.कारु सिंह के आवास सहित उनके अन्य ठिकानों पर अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी लगातार जांच में जुटी हुई है। इस दौरान सुरक्षा बल के जवान गुरुवार की तरह ही सख्ती बरतते दिख रहे हैं। अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के श्रीकृष्णनगर स्थित आवास पर ईडी और आईटी के अफसर और कर्मचारी 40 घंटे से अधिक समय से छापेमारी में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी दिन भर ईडी और आईटी की टीम उद्योगपति और ठेकेदार अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास में डटी हुई थी। दिन भर और शाम को भी कुछ अंतराल पर कारू सिंह के आवास से ईडी और आईटी के अफसरों और कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कारू सिंह के आवास के गेट पर आधा दर्जन केंद्रीय पुलिस बल के जवान अत्याधुनिक हथियार के साथ जमे रहे। ईडी और आईटी के अफसर किसी को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। शहर चौक-चौराहों पर ईडी और आईटी के रेड के संबंध में तरफ-तरफ की चर्चा जोरों पर हो रही है। कुछ लोग आईटी के हाथ कुछ नहीं लगने का अंदाज लगा रहे थे। अजय सिंह उर्फ कारू सिंह दो दर्जन से अधिक कम्पनियों के डायरेक्टर हैं या रह चुके हैं। उनकी गिनती सूबे के बड़े उद्योगपति में होती है। गुरूवार की सुबह ईडी और आईटी ने कारू सिंह के पटना,नई दिल्ली,नोएडा, उड़ीसा,कोलकत्ता के कई उद्योग और ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!