SamastipurWeather Update

weather of samastipur;बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना,चल रही पूरवा हवा, बादल के साथ हो सकती है बारिश

weather of samastipur;समस्तीपुर का मौसम;समस्तीपुर शहर व आसपास के इलाकों में सुबह बूंदाबांदी हुई है। करीब पांच किलोमीटर की स्पीड से पूरवा हवा चल रही है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दोपहर में लोगों को गर्मी सताती रहेगी। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि यह सब स्थानीय मौसमी बदलाव के कारण हुआ है। अभी मानसूनी बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। मानसूनी बारिश को लेकर सिस्टम विकसित नहीं हो पा रहा है। जिस कारण बारिश नहीं हो रही है। बारिश के लिए लोगों को दो से तीन और इंतजार करना होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी व छाया बादल

उधर, एक दिन के राहत के बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे अधिकतम तापमान 37. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जो समान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस दौरान 7 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवा चली। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी जबकि दोपहर में आर्द्रता 51 फीसदी दर्ज की गई।

 

बारिश नहीं होने से भूगर्भीय जलस्तर गिरा

 

मई और जून महीना सूखा होने के कारण जिले में भूगर्भीय जलस्तर 30 फीट तक चला गया है। जिससे विभूतिपुर समेत कई प्रखंडों में लोग जल समस्या से जूझ रहे हैं। यहां तक शहर के बूढी गंडक नदी किनारे बसे लोगों के भी चापाकलों ने पानी देना बंद कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!