Patna

दानापुर दियारा का पीपापुल अभी नहीं खुलेगा:21 जून को खुलना था पीपापुल

पटना।दानापुर में दियारा के लोगों का आवागमन पीपापुल के जरिए होता है। गंगा के जलस्तर में अभी वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए इलाके के लोगों ने पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव से पुल को चालू रखने कि मांग की है। यहां के सात पंचायतों के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन पीपापुल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

21 जून को पुल खोलने का विभाग ने दिया आदेश

दियारावासियों ने मंत्री से अनुरोध किया है कि विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जाए कि जब तक गंगा के जलस्तर में वृ्द्धि नहीं होती है, तब तक पुल को नहीं खोला जाए। विभाग द्वारा 21 जून से पुल खोलने का आदेश दिया गया है। संवेदक ने पुल खोलने के लिए सारी तैयारी कर ली है।

संवेदक ने कहा कि 21 जून से पुल खोलने का आदेश विभाग द्वारा दिया गया है। हमलोग पुल को खोलने की सारी तैयारी कर लिए हैं। लेकिन लोगो की मांग को देखते हुए गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद ही पीपापुल खोलने का काम शुरू हो पाएगा।

इधर भाजपा नेता सनोज यादव और पूर्व जिला पार्षद सदस्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि अभी नहीं हुई है। जब तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि नहीं होती, तब तक पुल पर आवागमन को चालू रखा जाए। पुल खुल जाने के बाद लोगों को नाव से गंगा पार करना पड़ता है। पुल खुल जाने से दियारा में विकास कार्य बाधित हो जाता है। विवाह समारोह में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!