Vaishali

समस्तीपुर;जलावन रखने के विवाद में दो सहोदर भाइयों के बीच खूनी झड़प,बड़े भाई की चाकू गोदकर की हत्या

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को जलावन रखने के विवाद में दो सहोदर भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गई। इसमें छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें बड़े भाई की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी बंठू सहनी के पुत्र बुधन सहनी 50 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल प्रभारी थानाध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। शाम तक थाना में केस दर्ज नहीं हुआ था। बुधन सहनी का पुत्र नीतीश कुमार मकर संक्रांति पर्व को लेकर कुछ जरूरी समान लेकर बहन के यहां मालपुर दलसिंहसराय जा रहा था। इसी दौरान उसे अपने चाचा फुलचंद्र सहनी से नारायणपुर बाया तट पर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना नीतीश ने अपने पिता बुधन सहनी को मोबाइल से दी। जैसे ही बुधन सहनी अपने घर से बाया घाट पहुंचा, वैसे ही सभी आरोपी मिलकर उस पर चाकू से वार कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इधर मृतक के पत्नी बनारसी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सक्रिय होती तो नहीं घटती बड़ी घटना
परिजन बताते हैं कि इस संबंध में कई बार विवाद हो चुका है। बीते 10 जनवरी को भी विवाद हुआ था। इस संबंध में दो पक्ष की ओर से थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन सक्रिय नहीं हुई, जिस कारण इतनी बड़ी घटना घट गई। परिजन बताते हैं कि घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची जिससे परिजनों में आक्रोश है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!