Vaishali

समस्तीपुर में घर का सामान लाने निकला था युवक,सड़क किनारे बेहोश मिला,सदर अस्पताल में मौत

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 रविवार रात सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की मौत देर रात सदर अस्पताल में हो गई। युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव के ठाकुर कुमार मिश्र के पुत्र अंबुज कुमार मिश्र के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। माना जा रहा है कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई है। हालांकि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अंबुज रात घरेलू सामान लाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान परिवार के लोगों को जानकारी मिली कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर एक युवक बेहोशी की स्थिति में मिला है। जिसे पुलिस की 112 नंबर वाहन ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जब परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो वह देखा कि वह युवक अंबुज है और उसकी मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने बताया की संभावना जताई है कि अधिक ठंड के कारण युवक की मौत हुई है। हालांकि यह पोस्टमार्टम होने के बाद स्पष्ट हो पाता परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया वह शव लेकर चले गए। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व भी शहर के माधुरी चौक के पास एक जनरल स्टोर दुकानदार बेहोश होकर गिर पड़ा था जिसकी मौत बाद में इलाज के दौरान हो गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!