Vaishali

विजयनगर की टीम ने 27 रन जीत दर्ज कर फाइनल ट्राफी पर किया कब्जा..

बांका
नववर्ष के पहले दिन रविवार काे शहर के महावीर नगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कराया गया। फाइनल मैच विजयनगर टीम बनाम एसएमएस टीम के बीच खेला गया। जिसमें विजयनगर की टीम ने 27 रनाें से एसएमएस टीम काे पराजित कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के सभापति संताेष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दाैरान उन्हाेनें दाेनाें टीमें के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद सिक्का उछाल का टाॅस किया। टाॅस विजयनगर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला िलया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयनगर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 175 रन का स्काेर बनाया। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएमएस की टीम 148 रन पर ऑल आउट हाे गई। वही फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से राेबिन काे नवाजा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राेबिन शतकीय पारी खेलते हुए 109 रन बनाया और 6 विकेट चटकाए। सभी विजेता व उपविजेता काे सभापति ने ट्राफी दिया। खिलाडिय़ों काे संबंधित करते हुए नगर परिषद के सभापति संताेष कुमार सिंह ने कहा कि काेई भी खेल हाे, उसमें सर्वप्रथम खिलाडिय़ों काे अनुशासन रखना चाहिए, क्‍योंकि अनुशासन ही खिलाडिय़ों का परिचय हाेता है। हर खेल में हार व जीत हाेती रहती है। जाे टीम आज मैच हार गई, वह टीम आगे अपने कड़ी मेहनत से जरूर मैच जीतेगी। वहीं उन्हाेंने कहा कि अगर खिलाड़ी काे किसी भी तरह की सहायता चाहिए। वह हमसे संपर्क कर मदद ले सकते है। इस माैके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर विनय यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सिंटू घाेष, युवा नेता रंजीत यादव सहित कई खेल प्रेमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!