Samastipur

समस्तीपुर में 5 जनवरी तक सभी स्कूल बंद:जिले में जारी है कड़ाके की ठंड,7 डिग्री पहुंचा तापमान

समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड जारी है।नये साल पर भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा रविवार को रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह कुहासा के बाद दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली थी जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पिकनिक स्पॉट समिति मंदिर आदि जगह पर पहुंचे। उधर जिले में जारी कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को अगले 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिले में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी है जिसको देखते हुए बंद का आदेश जारी किया गया है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था

 

ठंड को देखते हुए सर के स्टेशन चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है रविवार शाम होते ही कुहासा छा गया। जिससे लोग कड़ाके की ठंड का एहसास करने लगे। स्टेशन चौक पर कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव ताप पर नजर आए। क्योंकि बाहर से आने वाले लोग ऑल आपके अलावा ठंड से बचने का और कोई दूसरा उपाय नहीं है। उधर ठंड को देखते हुए कई सामाजिक संगठनों द्वारा शहर में कंबल वितरण आदि का आयोजन किया गया है।

 

अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

 

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहते हुए 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से आधा डिग्री कम रहते हुए 7.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस बीच सुबह को अत्यधिक कोहरा के कारण ठंड की स्थिति बनी रही। वहीं सापेक्ष आर्द्रता 100 रही। जबकि दोपहर में यह 72 फीसदी रही। दिनभर धीमी रफ्तार से पछिया हवा चली। उत्तर बिहार के जिलों में पछिया हवा के कारण ठंड का प्रभाव है। बीते चार दिनों में दोनों तापमान में 1.5-3 डिग्री तक की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान 10 से नीचे है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!