Samastipur

समस्तीपुर:नए साल की धूम,प्रेम बिहार पार्क सहित अन्य जगहों पर उमड़ी भीड़,यह रहा मुख्य आर्कषण का केन्द्र.

समस्तीपुर/समस्तीपुर जिला के पूसा थाना क्षेत्र में नए वर्ष पर पिकनिक मनाने वालों के लिए विद्यापति नगर स्थित प्रेम बिहार पार्क सहित कई जगहों पर लोगो की भीड़ देखने को मिला।वही राजेंद्र कृषि वीवी पूसा का वोटेनिकल गाडेन आकर्षण केंद्र रहता था, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे बंद कर लोगो के पिकनिक मनाने पर रोक लगा दिया था। क्योंकि बिहार में एक लगातार करोना की नई केस आ रही है, जिसके मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पिकनिक मनाने पर विश्वविद्यालय के अंदर रोक लगा दिया गया, जिसके बाद नए वर्ष को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रिवर फ्रंट रहा आर्कषण का मुख्य केन्द्र

 

आपको बता दे कि जिला के कोने-कोने से लोग पूसा के विश्वविद्यालय में घूमने फिरने मौज मस्ती करने पहुंचे है। वहीं पूसा विवि परिसर में ही स्थित रिवर फ्रंट पर भी लोगो की भीड़ नए वर्ष पर उमड़ी है। यहां लोगो का झूमना,सेल्फी लेना, विवी परिसर की अद्भुत छटाओ को कैमरे में कैद करना दिन भर जारी रहा। दोनों जगहों पर मेले जैसा नजारा बना था। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी खाते पीते, झूमते लोग नए वर्ष को यादगार बनाने में लगे रहते है, जिसका मुख्य आकर्षण रिवर फ्रंट व विश्विद्यालय कैंपस बना रहा। जहां पिकनिक पर रोक के बाबजूद लोग घूमने फिरने हजारों की संख्या में पहुंचे थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!