Samastipur

समस्तीपुर:बहू को बचाने के चक्कर में सास को लगा करंट,अस्पताल में हो गई मौत..

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में शनिवार सुबह बहू को बचाने में सास को करंट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान कल्याणपुर मधुबन गांव के जगमोहन पासवान की पत्नी अनीता देवी 55 वर्ष के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया है कि अनीता की बहू कविता देवी सुबह उठने के बाद रोशनी के लिए बल्ब जलाने के लिए जैसे ही बिजली बोर्ड पर स्यूच ऑन करने के लिए हाथ बढ़ाया कि उसे करंट लग गया। वह स्यूच से सटी हुई थी ।यह देख कर उसकी सास अनीता देवी को उसका हाथ पकड़कर झटक दिया। लेकिन इस दौरान वह खुद बिजली के बोर्ड से जा सटी। इससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। हल्ला होने पर जुटे घर के लोगों ने मेन स्विच से बिजली काटकर अनीता को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनीता की मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।

 

दुर्घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शव को जप्त कर पंचनामा की तैयारी में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने बताया कि सदर अस्पताल की सूचना पर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है ।परिवार के लोगों का कहना है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!