Patna

कोहरे की धुंध की वजह से नहीं दिखी ट्रेन, चपेट में आने से महिला की मौत

कैमूर: जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन (Bhabua Road Railway Station) के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास रेलवे ट्रैक पर ये घटना हुई है. कोहरे की वजह से ये घटना हुई है. मृतिका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पारस शाह की 40 वर्षीय पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है. वहीं, घटनास्थल पर रेल पुलिस (Railway Police) पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई ये घटना

 

 

 

शारदा देवी की बहन लक्ष्मीना देवी ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर बहन के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी स्थित रामगढ़ से डीहरी जाने के लिए चली थी. भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर उसको टिकट लेना थे. इस दौरान घना कोहरा के कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी बहन की मौत हो गई. लक्ष्मीना देवी ने बताया कि इस घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों की दी. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

 

इस मामले को लेकर भभुआ रोड जीआरपी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ के मुंडेश्वरी से डेहरी एक महिला अपनी मां को छोड़ने जा रही थी. प्लेटफार्म नंबर दो के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. ये घटना घना कोहरा होने की वजह से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. इस घटना की सूचना मृत महिला के परिजनों को दे दिया गया है. वहीं,  महिला के पास से डेहरी जाने का रेलवे टिकट बरामद हुआ है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!