Indian RailwaysPatna

बिहार में 30 दिसंबर को पहली बार चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इस स्टेशन पर होगा 2 मिनट का ठहराव

बिहार में 30 दिसंबर को पहली बार चलेगी वंदे भारत ट्रेन,जी हाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बिहार से भी होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का बिहार में 30 दिसंबर से परिचालन शुरू होगा। यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो बिहार के रस्ते से गुजरेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर इस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली यह ट्रेन रास्ते में यह ट्रेन तीन स्टेशन- बारसोई, मालदा, बोलपुर आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें बिहार में किशनगंज और बारसोई दो प्रमुख स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेन गुजरेगी। हालांकि ठहराव केवल एक स्टेशन पर ही होगा।

 

 

 

 

बारसोई में होगा ट्रेन का ठहराव

 

रेल मंत्रालय की ओर से जारी समय सारिणी में वंदे भारत का किशनगंज में ठहराव नहीं दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दो मिनट के लिए बारसोई (कटिहार) में ठहराव होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 30 दिसम्बर को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर बारसोई (कटिहार) में पहली वंदे भारत ट्रेन पहुंचेगी। यहां पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया जाएगा। बारसोई में दो मिनट के लिए ट्रेन का ठहरावा होगा। इसके बाद ट्रेन 7 बजकर 42 मिनट पर किशनगंज स्टेशन पर रुकेगी।

 

 

 

 

पीएम मोदी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

 

बता दें, कोलकाता में शुक्रवार को होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जगह राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पीएम मोदी के कार्यक्र में रहेंगे। वंदे भारत ट्रेन के कटिहार जिले के बारसोई में ठहराव होने से सीमांचल के जिलों के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!