Samastipur

समस्तीपुर;बिना जेनरेटर लाइफ सपाेर्ट सिस्टम:बिजली जाते ही बंद हो जाता है सदर और अनुमंडलीय अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट

समस्तीपुर.कोरोना को लेकर देश स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर तैयारी भी कर रही है। समस्तीपुर सदर अस्पताल समेत अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था, ताकि लोगों को अबाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। ऑक्सीजन के कारण किसी की जान ना जाए ,लेकिन ऑक्सीजन प्लांट लाइन कटते ही बंद हो जाता है। मंगलवार को मॉक ड्रिल के दौरान ही बिजली के गुल हो जाने से ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को 250 केवी के जेनरेटर की जरूरत है। जबकि रोसड़ा और दलसिंहसराय को 100-100 केवी पटोरी को 200 केवी तथा पूसा अनुमंडलीय अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए 50 केवी के जेनरेटर की आवश्यकता है। सीएस डॉ एसके चौधरी ने बताया कि जेनरेटर को लेकर संचिका आगे बढ़ चुकी है, जल्द ही जेनरेटर की समस्या का समाधान हो जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बड़े सिलेंडरों के माध्यम से बेड तक पहुंचाई जाएगी ऑक्सीजन

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार बताते हैं कि विकट स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 50 किलो की क्षमता वाले बड़े 50 से अधिक सिलेंडर की व्यवस्था है। जिसे सेंट्रल पाइप लाइन के जरिए आपूर्ति की व्यवस्था की गई है । अगर ऑक्सीजन प्लांट की बिजली चली जाती है तो भी हम मरीजों को उक्त सिलेंडर के माध्यम से अवैध रूप से ऑक्सीजन पहुंचा सकेंगे। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से मौत के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, पटोरी, दलसिंहसराय और रोसड़ा में ऑक्सीजन प्लांट अलग-अलग क्षमता के लगाए गए थे।

 

पाइपलाइन से सीधा बेड तक पहुंचाया गया

 

ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन के माध्यम से सदर अस्पताल के बेडाें पर ऑक्सीजन मरीजों को देने की व्यवस्था की गई है। लेकिन यह व्यवस्था तब सुचारू रूप से चल सकता है जब ऑक्सीजन प्लांट चलता रहेगा, बिजली कटने से प्लांट बंद होते सप्लाई बंद हो जाएगी।

 

^सदर अस्पताल समेत अनुमंडलीय अस्पताल पूसा पटोरी दलसिंहसराय और रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के लिए अलग-अलग केवीए का जेनरेटर खरीद को लेकर राज्य मुख्यालय से पत्राचार किया गया था। इसे टेंडर के माध्यम से खरीद की जानी है, जिसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही ऑक्सीजन प्लांट ओं के लिए जनरेटर की खरीद कर ली जाएगी।

– डॉ. एसके चौधरी, सीएस

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!