Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम में 47.36,मुसरीघरारी में 62.75 और सिंघिया में 59.55 प्रतिशत हुआ मतदान

समस्तीपुर/निगम क्षेत्र के 20 मतदान केंद्रों पर 5 बजे के बाद तक हुआ मतदान, ठंड में सुबह से ही वोट डालने के लिए लगी लाइन

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नगरपालिका आम चुनाव 2022 के दूसरे व अंतिम चरण में बुधवार को जिला के तीन नगर निकायों में चुनाव कराया गया। जिसमें समस्तीपुर नगर निगम में सबसे कम 47.36 फीसदी मतदान हुआ। जबकि नगर पंचायत मुसरीघरारी में 62.75 फीसदी व सिंघिया में 59.55 फीसदी मतदान हुआ। बताया गया कि नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में कम ही मतदाता घर से निकले। जबकि नगर निगम में जोड़े गए 16 नए पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। जिससे कारण मतदान 50 फीसदी से ऊपर पहुंचने की संभावना बताई गई है। बताया गया कि निगम के नए क्षेत्रों शंभूपट्टी, नारायणपुर डढ़िया, लगुनियां सूर्यकंठ, लगुनियां रघुकंठ, सारी, धरमपुर सहित अन्य पंचायतों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। वहीं निगम के नए पंचायतों में मतदाताओं का उत्साह शाम के समय इतना बढ़ गया कि सारी, बाजोपुर, बलभद्रपुर, पंजाबी कॉलोनी सहित 20 जगहों पर पांच बजे शाम के बाद तक मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। बताया गया कि कई जगहों पर रात आठ बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा सकी।

 

 

सिंघिया में ज्यादा महिलाओं ने डाले वोट

 

नगर पंचायत सिंघिया में महिला मतदाताओं ने पुरूषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया। यहां हुए कुल मतदान में 67.57 फीसदी महिला मतदाता ने मतदान किया। वहीं 52.60 फीसदी पुरूष ने मतदान किया। जबकि समस्तीपुर में 48.46 फीसदी पुरूष व 46.40 फीसदी महिला एवं मुसरीघरारी में 68.57 फीसदी पुरूष व 57.70 फीसदी महिला मतदाता ने वोट किए।

 

नपं की तुलना में निगम में कम वोट पड़े

 

नगर पंचायत की तुलना में नगर निगम में कम वोट पड़े। पहले चरण के भी नगर निकायों को देखा जाए तो रोसड़ा में सर्वाधिक 71.66 % मत पड़े थे। नगर निगम में पड़े 47.36 % मत रोसड़ा के मत से 24.3 % कम हैं। ताजपुर 66.90, सरायरंजन 62.49, दलसिंहसराय 61.35, पटोरी 59.88, मुसरीघरारी 62.75 व सिंघिया 59.55 फीसदी मतदान नगर निगम से कहीं ज्यादा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!