Samastipur

समस्तीपुर;तार के चपेट में आने से पिकअप में लगी आग:धू-धू कर जला वैन..

समस्तीपुर.समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर चौवट्टी से पंचायत भवन जाने बाली मुख्य सड़क पर बुधवार की संध्या आग लग जाने से पिककप वाहन व उसपर लदा पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना मे करीब दस लाख की क्षति बताई जा रही तय है। वही चालक व उप चालक ने गाङी पर से कूद कर जान बचाकर भाग निकला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खर लदा एक पिकअप वाहन किसान के यंहा खाली करने जा रहा था। इसी बीच बिजली की 11 हजार तार के चपेट में आ गया। जिसे पिकअप वाहन में करंट का प्रवाह हो गया फल स्वरुप वाहन समेत पिकअप पर लगा पुआल धू-धू कर जलने लगा। ज्योंही पुआल समेत गाड़ी में आग लगी व बिसफोट करने लगा कि लोगों की भीड़ जुट गई। इधर पूर्व मुखिया डॉ इरशाद अहमद ने स्थानीय थाना समेत बिजली विभाग के पदाधिकारियों को फोन पर सूचना दिया।

 

 

इसके बाद बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा लाईन काटा गया। और गाङी मे लगे सामान विस्फोट करने से लोगों मे दहशत व्याप्त था। इसके बाद लोगों द्वारा आग के बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हासिल नही हुआ। इधर थाने से अग्निशमन वाहन पंहुच कर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

 

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी लेकिन बिजली के कारण आग लगने से कोई भी लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं दिखा रहे थे। इस घटना में पूरी तरह से पिक अप वन जलकर नष्ट हो गया।

 

वाहन कहां का है और किसका है इसके बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पिकअप कहां का है इसकी जांच की जा रही है हादसा बिजली के 11000 वोल्ट तार में वाहन के पुआल के साथ जाने से हुई है। वाहन प्रपोज ओवरलोड था जिस कारण यह घटना हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!