Samastipur

दलसिंहसराय की खबर;दलसिंहसराय में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,केक काट कर बांटी खुशियाँ.

दलसिंहसराय ।पूरे देश मे आज क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।सभी अपने अपने तरीके से एक दूसरे को बधाई दे रहे है। वही समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र के कई निजी संस्थानों व विद्यालयों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के संत जोसफ पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यालय की ओर से रविवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.पूरे स्कूल परिसर को क्रिसमस के अवसर पर सजाया गया था.जिसे देखने के लिए छुट्टी वाले दिन भी बच्चों ने अभिभावकों के साथ खुशी एवं उत्साह के साथ इसे मनाया.छोटे छोटे बच्चे सांता क्लॉज बन कर अपनी अपनी कला की प्रस्तुति किए.इसे लेकर विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार,निदेशक संजीव रंजन एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं.

वही दूसरी ओर शहर के सन्त स्टीफंस, बचपन प्ले स्कूल सहित अन्य स्कूलों में भी बच्चो के बीच केक काट कर क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!