Samastipur

समस्तीपुर का मौसम;बूंदाबांदी से बढ़ेगी कनकनी 6 डिग्री तक जाएगा तापमान

समस्तीपुर|कुहासे के बीच शनिवार शाम बूंदाबांदी से समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में और कनकनी बढेगी। रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी पारा 6 डिग्री तक लुढक सकता है। जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन का तापमान भी 17- 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि ठंड का प्रकोक अभी और बढेगा। पछिया हवा के कारण ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बूंदाबांदी लोकल क्लामेक्स के कारण हुई है। अभी कुछ दिनों तक 6-8 किलोमीटर की स्पीड से पछिया हवा चलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह व शाम घना कुहासा छाये रहने की उम्मीद है। इस दौरान विजिबिलिटी 15-20 फीट रह सकती है। धूम देर से आएगी जिससे लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!