Indian RailwaysSamastipur

समस्तीपुर:स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र की हुई दर्दनाक मौत..

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।उधर घटना की सूचना मिलते हीं 32 के जिला पार्षद हेमंत कुमार घटना स्थल पर पहुंच इसकी सूचना जीआरपी पुलिस व स्थानीय वारिसनगर थाना को दिया।सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस व वारिसनगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजन को दिया।उधर घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।फिलहाल घटना स्थल पर मृतक के परिजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीनो की भीर जुट गई है शव की पहचान रौनक कुमार उम्र 17 वर्ष पिता विद्यानंद राय ग्राम रामपुर बिशुन थाना वारिसनगर के रूप में कि गई है .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी देते हुए जिला पार्षद ने बताया की लड़का रौनक कुमार प्रतेक दिन की तरह कोचिंग क्लास करने के लिए किशनपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर समस्तीपुर जाया करता था वहीं आज भी वे अपने निर्धारित समय पर किशनपुर से ट्रेन पर चढ़ा हीं था जहां ट्रेन के अंदर भीर काफी थी इसी बीच किसी ने उसे धक्का दे दिया जिससे छात्र ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।जिस लड़के की जेब से एमएसटी,रेलवे टिकट,आधार व अन्य सामग्री प्राप्त हुई है।घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला पार्षद ने मृतक के परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी व मुआवजा का मांग किया है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!