Samastipur

समस्तीपुर:27 तक 8 किमी की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा, बढ़ेगी ठंड..

समस्तीपुर.उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है। जिससे ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा की ओर से 23-27 अक्टूबर का पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार 27 नवंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पछिया हवा चलने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान 10 व उससे नीचे जाने की उम्मीद रहेगी। वहीं शाम से लेकर सुबह तक ठंड लगातार बढ़ेगी। बताया गया कि इस अवधि में आसमान साफ व मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

^उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगातार जारी है। जिससे आगामी दिनों में लगातार पछिया हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। इससे शाम से सुबह तक ठंड का असर बढ़ेगा। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप मौसमीय कृषि कार्य पूरा करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!