Ajab Gajab NewsPatna

Love Story; लड़का-लड़की हुए घर से फरार,पुलिस ने पकड़ थाना परिसर में कराई शादी.

Love Story; MUZAFFARPUR : मीनापुर थाना क्षेत्र के एक छेगन नेउरा गांव से प्रेम प्रसंग में लिप्त युवक व युवती के भागने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार के दोपहर एक बजे की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार लड़की की मां ने गांव के ही अविनाश कुमार पर शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाकर स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की हैं। लेकिन शुक्रवार को युवती ने थाना में आकर बयान दिया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद शुक्रवार की ही रात थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में 23 वर्षीय किरण कुमारी व 25 वर्षीय अविनाश कुमार की शादी कराई गई।

 

किरण ने पुलिस को बताया कि हम दोनों के बीच चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। इसकी जानकारी हम दोनों के परिवार वालों को भी थी। इसके बावजूद अविनाश की शादी दूसरे जगह करने की तैयारी चल रही थी।

 

28 नवंबर को तिलक का रस्म होना था। इसलिए हम दोनो घर छोड़ कर भाग गए। थानाध्यक्ष ने लड़का से इस बाबत सवाल पूछा तो उसने भी हामी भर दी। इसके बाद दोनों को शादी करवा दी गई। हालांकि इस दौरान दोनों के अभिभावक अनुपस्थित रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!