Samastipur

दलसिंहसराय;मैजिक गाड़ी में 43 लीटर शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार..

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के कुरनी ब्रह्म स्थान से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 43 लीटर विदेशी शराब के साथ एक मैजिक वाहन सहित तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर टीम बनाकर पुलिस ने कुरनी मोह्हले के ब्रह्म स्थान के पास छापेमारी की जहाँ शराब लेकर जारहे मैजिक भान के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
 कारोबारी की पहचान बेगूसराय जिले के बछबाड़ा थाना क्षेत्र निवास राजेश चौधरी के पुत्र गुलशन कुमार,स्व भुवनेश्व राय के पुत्र रमेश कुमार यादव एंव भूषण सिंह के पुत्र राजीव सिंह के रूप मेँ हुई.गिरफ्तार कारोबारी के गाडी से 43 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है.कागजी करवाई के बाद सभी को मद्य
निषेध एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।