बरौनी स्टेशन से ग्वालियर के लिए घोड़े की बुकिंग एवं लोडिंग हुई शुरु./
बरौनी स्टेशन ।सोनपुर मंडल के अथक विपणन प्रयास से लगभग 20 वर्ष के अंतराल में बरौनी स्टेशन से ग्वालियर के लिए घोड़े की बुकिंग एवं लोडिंग की गई l
दिनांक 11 नवंबर 2022 को सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन से गाड़ी संख्या 11124 (बरौनी- ग्वालियर) एक्सप्रेस से VP के माध्यम से ग्वालियर कुल 09 घोड़े भेजे गए l
विदित हो रेल औपचारिकता को पूरा करते हुए कुल 09 घोड़े भेजे गए, जिससे रेलवे को 1 लाख 61 हजार 886 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ l जो मंडल का बीते 20 वर्षों में यह बहुत ही सराहनीय विपणन पहल है ।
मंडल रेल प्रबंधक
सोनपुर
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
