Vaishali

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवाओं का दिखा प्रभाव, तेजी गिर रहा न्यूनतम तापमान; इन इलाकों में ठंड बढ़ी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना।
Bihar Weather:बिहार में राजधानी पटना समेत सभी इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। सूबे के कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री तक नीचे गिर गया है। समस्तीपुर के पूसा में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सुबह में पूसा का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां पिछले 24 घंटों में 4.4 डिग्री न्यूनतम पारे में कमी आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक पटना में भी ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया में भी 2.6 डिग्री की कमी आई है। यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में ज्यादा असर

मौसमविदों की मानें तो राज्य भर में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। इसका असर बिहार सहित अन्य मैदानी इलाकों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर पड़ा है। आने वाले एक दो दिनों में हवा की गति बढ़ने से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य भर में सुबह शाम धुंध और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कोहरे के आसार हैं।

रात का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री कम

मुजफ्फरपुर में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री लुढ़का पछुआ हवा से ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री लुढ़क गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। इधर, दिन का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन करीब चार किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

गया सबसे सर्द

राज्य भर में पूसा के बाद गया सबसे सर्द रहा। दो-तीन दिनों के अंदर गया में ठंड बढ़ गयी है। न्यूनतम पारा लुढ़ककर सामान्य से करीब तीन डिग्री कम और अधिकतम एक डिग्री कम रहा। रविवार को गया का न्यूनतम तापमान 16.6 और अधिकतम 28.6 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यनूतम 14.2 डिग्री रहा था। पछुआ के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि पछुआ की बढ़ी रफ्तार से ठंड बढ़ी है। अगले दो-तीन दिनों में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा।

न्यूनतम तापमान

पूसा 11.5

गया 16.6

पटना 14.4

भागलपुर 15.7

राज्य से कटिहार, समस्तीपुर और सबौर में साढ़े चार डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरा गया। पटना समेत राज्य में तेजी से गिरा न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ गयी है। मौसम के जानकारों ने आम जनों को मौसम से सावधान रहने की सलाह दी है। शाम को बगैर गर्म कपड़ों के घर से नहीं निकलने की चेतावनी दी गयी हैा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!