Samastipur

समस्तीपुर जिला का 51वां स्थापना दिवस समारोह स्वच्छता रैली के साथ शुरू होगा कार्यक्रम..

समस्तीपुर जिला का 51वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया जाएगा। स्वच्छता रैली के साथ सुबह इसकी शुरुआत होगी। वहीं मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान में होगा। जिला प्रशासन ने जिला स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। पटेल मैदान में सभास्थल एवं मंच बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे डीएम स्वछता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड सहित जिलेवासी शामिल होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कलेक्ट्रेट से निकलने के बाद स्वच्छता रैली कर्पूरी बस पड़ाव, ताजपुर रोड, आरएसबी इंटर स्कूल रोड, कचहरी होते हुए पटेल मैदान में पहुंच संपन्न होगी। इसके बाद 11 बजे राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जिले की विकास यात्रा व आगे की संभावना पर वक्तागण विचार प्रकट करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!