Patna

Pawan Singh की पत्नी ने शेयर की सिंदूर वाली तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो गई खिंचाई,पूछने लगे अजब-गजब सवाल..

 (Bhojpuri Industry) के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) हाल ही में बलिया कोर्ट पहुंचे थे. उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Pawan Singh Wife Jyoti Singh) ने एक केस दर्ज कराया है जिसको लेकर वे पहुंचे थे. इसके पहले वे आरा में भी फैमिली कोर्ट में जा चुके हैं. तलाक को लेकर केस अभी चल रहा है. इधर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसके बाद यूजर्स उनकी खिंचाई करने लगे. कोई सवाल पूछने लगा तो कोई सलाह देने लगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो सिंदूर लगाई हुई दिख रही हैं. इसको लेकर भी लोग कमेंट करते दिखे. एक अमित नाम के यूजर ने लिखा- “जिस शादी में इतना कुछ हो जाए, सिंदूर लगाने का कोई मतलब नहीं है.” वहीं एक यूजर ने खिंचाई करते हुए लिखा- “आपका नाम और आपकी पहचान क्या है. पूरी जनता पवन सिंह की एक्स पत्नी के नाम से जानती है. पवन सिंह की पत्नी के अलावा और हैं क्या आप. याद रखिएगा तलाक के कुछ समय बाद और मिसेज पवन सिंह का नाम हटने के बाद आपका 500 भी लाइक नहीं जाएगा. चला गया तो गुलामी करेंगे.”

 

 

हम तो कहेंगे आप ही झुक जाओ…

वहीं एक यूजर ने लिखा कि शायद आप भूल रही हो कि पवन सिंह की वजह से ही आपको लोग जानते हैं. वहीं कुछ लोग सलाह भी देते दिखे. एक यूजर ने लिखा कि रिलेशनशिप बचा लीजिए अगर संभव हो तो, हम तो यहीं कहेंगे कि आप ही झुक जाओ. एक और यूजर ने लिखा कि कौन सही कौन गलत इस बात से अंजान ही सही. पवन भैया को टूटता हुआ देख दुख होता है.

 

कई महीनों से चल रहा है केस

बता दें कि भरण-पोषण देने के एवज में कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है. कई महीनों से ये केस चल रहा है. पवन सिंह और ज्योति सिंह कई बार कोर्ट भी जा चुके हैं. अभी तक तलाक पर कोई फैसला नहीं आया है. कोर्ट की ओर से दोनों को समय दिया जा रहा है. कोशिश यही हो रही है कि पहले दोनों आपस में सुलझा लें.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!