Samastipur

दलसिंहसराय:कमजोर और मेधावी बच्चों के लिए वरदान साबित होगी ज्ञान का महादंगल : मिश्र..

दलसिंहसराय(समस्तीपुर)ज्ञान का महादंगल अभियान को लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थान में बच्चों को विशेष जानकारी संस्थान के निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र,अपने सहयोगी मिंटू कुमार झा,वीरेंद्र कुमार,मनीष सिंह के साथ दिया,वही इंग्लिश गढ़ के निदेशक नितीश कुमार ने अपने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की ज्ञान का महादंगल आर्थिक रूप से कमजोर जो भी मेधावी बच्चे है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनके लिए वरदान साबित होगा, इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने आस पास के सभी छात्र/छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बताया। शिक्षा विहार के निर्देशक श्री मिश्र ने बताया कि ज्ञान का महादंगल दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होना सुनिश्चित हुआ है।

https://youtu.be/6WxU8JwjjTY

 

जिसमें चयनित प्रथम 3 छात्र छात्राओं को क्रमशः 15000,10000,तथा 5000 की नगद राशि के साथ-साथ नि:शुल्क सरकारी नौकरी की तैयारी शिक्षा विहार संस्थान करवाएगी साथ ही साथ 30 अन्य छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। अभियान की तैयारी बृहद पैमाने पर चल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!