Samastipur

समस्तीपुर;उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का 33वां जन्मदिन धूमधाम के साथ विधायक आवास पर केक काट कर मनाया गया..

समस्तीपुर।बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का 33वां जन्मदिन आज पूरे धूमधाम के साथ समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित विधायक आवास में मनाया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल को सजा रखा था। इस मौके पर केक काटा गया तथा राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की। राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई व केक खिलाकर जन्मदिन की खुशी का इजहार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समारोह को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि तेजस्वी यादव गरीबों, दलितों, शोषित -पीड़ितों के सच्चे मसीहा है तथा सामाजिक नायक के मजबूत स्तम्भ है l वे एक कुशल संगठनकर्ता है तथा युवाओं के आदर्श है l देश में उनकी पहचान कौमी एकता के महानायक के रूप में है l एक उप मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति, खुशहाली व चहुमुखी विकास की राह पर अग्रसर है l

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, समाजसेवी रिजुुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ टी.टी.बाबू , जिला राजद नेता राकेश कुशवाहा , अरविन्द राय, सैयद एहसानुल हक चुन्ने, मन्नू पासवान , रूहुल्लाह खान गुड्डू , विनोद सिंह , रंजीत कुमार रम्भू , केशव कुमार सोनू , सैयद फैसल आलम मन्नू , विमल पासवान , जितेन्द्र कुमार राय, अंकित वर्धन तथा राजेश कुमार आदि मौजूद थे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!