Samastipur

समस्तीपुर;पिस्टल के बल पर सीएसपी कर्मी से लूटपाट,नही देने पर गोली मार पैसा लेकर हुए फरार..

समस्तीपुर । जिले के वारिसनगर के फिनो बैंक के संचालक शशिकांत कुमार साह अपने घर गोही पंचायत के बरियारपुर से करीब 30 से 40 हजार रुपया लेकर अपने बाईक से फिनों यूनियन बैंक (सीएसपी) सेंटर खानपुर के रतनी चौक जा रहा था। जैसे ही कर्मी शशिकांत साह पिता राज कुमार साह गोही गांव – कशोर गांव के (सीमा) सुनसान जगह पहुंचा कि उसका पीछा कर रहे दो बाईक पर चार अपराधी उसे रोका और पिस्टल के बल पर राशि भरा बैग छीनने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसका विरोध सीएसपी कर्मी ने किया तो अपराधियों ने उस पर गोली चलाई उसे गोली दोनों पैर में लगी है, गोली लगते ही वह घबराकर नीचे गिर गया कर्मी को नीचे गिरते देख अपराध कर्मी उसका बैग लेकर फरार हो गया। बहरहाल जख्मी को स्थानीय लोगों कि मदद से उपस्वास्थ्य केंद्र वारिसनगर लाया गया परन्तु यहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

 

 

जहां घायल का उपचार चल रहा है। इधर जानकारी मिलने पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने स्तर से इस सिलसिले में जांच पड़ताल में जूट गये हैं। पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने बताया आज सीएसपी कर्मी से करीब 30 से 40 हजार रुपया के अलावा लैपटॉप, एटीएम कार्ड एवं अन्य कागजात लूट हुई है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!