Samastipur

दलसिंहसराय पुलिस से हाथापाई करने पर पाँच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

दलसिंहसराय,शहर के भगवान पुर चकसेखु में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के विवाद के बाद मामले को शांत कराने पहुँची पुलिस से ही  हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने पाँच लोगो को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुराना वर्चस्व की लड़ाई 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

को लेकर हुए विवाद के बाद 112 नंबर पर शिकायत मिलने पर पुलिस पहुँच कर मामले को शांत करवा दी थी.पुनः उसी बात को लेकर झगड़ा हुए जिसके बाद गई पुलिस से ही उस जगह के लोग हाथापाई एंव अभद्र व्यवहार करने लगे.इसे लेकर पाँच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जिसकी पहचान 33 नंबर गुमटी के पास थमन पोद्दार  निवासी बिरजू महतो के पुत्र अजय कुमार, अशोक महतो के पुत्र चन्दन कुमार, श्रवण चौधरी के पुत्र रौशन कुमार, निर्माणी चौधरी के पुत्र ऋषभ कुमार, जगदीश साह के पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है.सभी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!